Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवक का रास्ता रोककर मारपीट करके रुपए छीनकर निकाली जाति सूचक गालियां

Bansal sadi
6 hours ago
युवक का रास्ता रोककर मारपीट करके रुपए छीनकर निकाली जाति सूचक गालियां


युवक का रास्ता रोककर मारपीट करके रुपए छीनकर निकाली जाति सूचक गालियां
 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोमासर गांव निवासी परिवादी जैसाराम पुत्र सुगनाराम जाति सांसी ने रास्ता रोककर लूट एवं जाति सूचक गालियां निकालने का आरोप लगाकर मुकदमा करवाया है। प्रार्थी जैसाराम पुत्र सुगनाराम जाति सांसी निवासी मोमासर ने पुलिस को बताया कि प्रार्थी के भाई मामराज के ससुराल में उसके ताऊससुर की मृत्यु हो रखी हैं तो उसके ससुरालवालों ने उससे एक लाख रूपयें उधार मांगे थे वही रूपयें देने के लिए 28 अगस्त को रात के वक्त करीब 10.30 बजे भाई मामराज अपना टैम्पू लेकर गांव मोमासर से ठुकरियासर की तरफ जा रहा था।
परिवादी के भाई का टैम्पू सोहनराम पुत्र रूघाराम सांसी निवासी बंधडाउ चला रहा था। जब वह दोनो घर से निकलकर गांव मोमासर के भोमियाजी मंदिर के पास पहुंचे तो रास्ता में गांव के हंसराज पुत्र सांवरमल जाति जाट निवासी मोमासर ने अपनी पिकअप गाड़ी को रास्ता के बीच में खड़ी कर रखी थी। परिवादी के भाई ने हंसराज को पिकअप गाड़ी रास्ता से हटाने के लिए कहा वह आवेश में आ गया और हंसराज व उसका अन्य साथी पिकअप से उतरकर आये और मामराज को जातिसूचक गालियां निकालकर लगे ।
आरोपियों ने पिकअप गाड़ी आगे लगाकर रास्ता रोक लिया और उसके साथ थाप मुक्को, लातों व लोहे की राड़ से मारपीट की और उसके पास रखे एक लाख रूपयें जबरदस्ती छीन लिए। परिवादी के भाई के साथ गये सोहनराम ने बीचबचाव करके मेरे छुड़वाया तो आरोपीगण मारपीट करके परिवादी कर भाई को अधमरा करके व रूपयें छीनकर वहां से भाग गये। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच सीओ निकेत पारीक को सौंपी गई है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: