Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

माइनर में साईफन लगाकर पानी चोरी पकड़ी,सिंचाई विभाग की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bansal
6 hours ago
माइनर में साईफन लगाकर पानी चोरी पकड़ी,सिंचाई विभाग की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया मामला


माइनर में साईफन लगाकर पानी चोरी पकड़ी,सिंचाई विभाग की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
बज्जू।  बज्जू उपखंड के गज्जेवाला माइनर में साईफन लगाकर पानी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रणजीतपुरा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता चंद्रशेखर गोदारा की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 326(ए) के तहत जांच शुरू की है।थानाधिकारी जगदीशसिंह ने बताया कि 5 सितंबर से गज्जेवाला माइनर में वरीयता का पानी छोड़ा जा रहा था। 8 सितंबर की आधी रात को टेल क्षेत्र के किसानों ने माइनर की आरडी 26.500 से 27.00 के बीच साईफन लगाकर पानी चोरी करने की सूचना दी।सूचना मिलने पर सहायक अभियंता चंद्रशेखर गोदारा, कनिष्ठ अभियंता और अधिशाषीअभियंता के साथ मौके पर पहुंचे। वहां किसानों ने पानी चोरी में इस्तेमाल हो रहा साईफन अधिकारियों को दिखाया, जिसे विभाग ने जब्त कर लिया।
जांच के दौरान पता चला कि साईफन से चक 03 जीडब्ल्यूएम स्थित मुरब्बा संख्या 183/13 में बनी डिग्गी को अवैध तरीके से भरा जा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, यह मुरब्बा ऊमाराम पुत्र भुराराम को आवंटित है। इसी तरह गज्जेवाला माइनर की आरडी 05 और 06 के बीच अनकमांड भूमि में भी पानी चोरी का एक और मामला सामने आया है।
पुलिस ने इन रिपोर्टों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं। जांच हेड कांस्टेबल कृष्णकुमार को सौंपी गई है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: