Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

नहरबंदी के बाद शीघ्र सुचारू हो जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को ना हो कोई समस्या

Bansal
5 months ago
नहरबंदी के बाद शीघ्र सुचारू हो जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को ना हो कोई समस्या

कलक्टर ने बिजली और पेयजल आपूर्ति को लेकर की समीक्षा बैठक
खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जलदाय, विद्युत और आईजीएनपी के आधिकारियों की बैठक ली। जिला कलेक्टर ने नहरबंदी के बाद बीकानेर में सुचारू पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की और कहा कि पेयजल वितरण की स्थितियां सामान्य होने तक के अगले दो-तीन दिन दोनों विभाग पूर्ण गंभीरता से काम करें। उन्होंने टैंकरों से जलापूर्ति की स्थिति जानी और कहा कि टैंकर से जलापूर्ति में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हो।

 

जलदाय और जल संसाधन विभाग को आपसी समन्वय रखने के साथ बीछवाल और शोभासर जलाशय तक पानी पहुंचने की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनजर नहरबंदी के बाद भी विभागीय अधिकारियों को पूर्ण मुस्तैद रहना होगा। निचले स्तर तक की मशीनरी को एक्टिव करने और अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल वितरण से जुड़ी प्रत्येक समस्या का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। नियंत्रण कक्ष को भी एक्टिव रखने और इस पर प्राप्त समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। 
जिला कलेक्टर ने बीकेएसल और विद्युत निगम के अधिकारियों को भी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली कटौती को गंभीरता से लिया और इसमें सुधार के लिए निर्देशित किया। ग्रामीण क्षेत्र मेंअंधड़ और बरसात के कारण क्षतिग्रस्त होने वाल ट्रांसफार्मर और पोल तथा अन्य कारणों से ट्रांसफार्मर जलने के मामलों में त्वरित कार्यवाही के लिए कहा।

 

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेवजह परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभाग के अधिकारी पूर्ण सतर्क रहें। 
इस जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया, राजेश पूनिया, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मीणा, बीकेएसएल के सुरेंद्र चौधरी सहित जल संसाधन विभाग के अभियंता मौजूद रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: