Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पीबीएम में पानी की किल्लत होगी दूर, बंद ट्यूबवैल का हुआ पुननिर्माण व जीर्णोद्धार

rk
2 weeks ago
पीबीएम में पानी की किल्लत होगी दूर, बंद ट्यूबवैल का हुआ पुननिर्माण व जीर्णोद्धार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए पीबीएम हॉस्पिटल परिसर में मानवीय दृष्टिकोण से एक सराहनीय पहल की गई है। आमजन की सहायतार्थ महाराजा एमआरआई सेंटर के सामने लंबे समय से बंद पड़े ट्यूबवेल का पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया गया।

 


यह कार्य समाजसेवी रूप किशोर व्यास की प्रेरणा से स्वर्गीय सूरजमल राठी (अक्कासर) परिवार,  भामाशाह रामकिशन डागा, रमेश छिम्पा, विनोद मोदी, मनोज बजाज (सिंथेसिस परिवार), हीरालाल गेधर एवं रामधन डागा के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, डॉ. जितेंद्र आचार्य, शिव मारू, दीपक मोदी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 


एस पी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र कुमार  ने भामाशाहो का आभार जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। इस तरह के जनसहयोग से किए गए कार्य अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से बंद पड़े ट्यूबवेल के पुन: शुरू होने से अस्पताल परिसर में जल संकट काफी हद तक कम होगा। उन्होंने सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: