Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर ऊन का कचरा डालने पर 9 इकाइयों को  चेतावनी

Bansal
6 hours ago
रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर ऊन का कचरा डालने पर 9 इकाइयों को  चेतावनी

रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर ऊन का कचरा डालने पर 9 इकाइयों को  चेतावनी

बीकानेर। औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार में सड़क सीमा पर ऊन का अपशिष्ट फैलाने और आमजन के आवागमन में परेशानी पैदा होने के मामले में रीको ने संबंधित नौ इकाईयों को अंतिम चेतावनी जारी की है। जिसमें - मैसर्स श्री वूलन इंडस्ट्रीज, मैसर्स कोठारी स्पिीनर प्रा.लि., वूलन इंडस्ट्रीज, सी.एच.वूलन मील प्रा.लि., मैसर्स स्वास्तिक लाईम एवं केमिकल वक्र्स, मैसर्स जे.के.वूलन इंडस्ट्रीज, मैसर्स सुराणा वूलन प्रा.लि., मैसर्स सिपाणी इण्डस्ट्रीज, मैसर्स सुमन वूलन मील शामिल है।

रीको के इकाई प्रभारी द्वारा जारी नोटिस पत्र में बताया गया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न औद्योगिक भूखंडों में ऊन का अपशिष्ट सड़क सीमा में डालकर रखा हुआ पाया गया। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के साथ आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रीको ने संबंधित इकाईयों को पत्र जारी होने के सात दिनों के अंदर सड़क सीमा से अपशिष्ट हटाने तथा भविष्य में सड़क सीमा में किसी प्रकार का अपशिष्ट नहीं डालने के निर्देश दिए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों की पालना नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जारी पत्र में लाइसेंस अथवा श्वष्ट समाप्त करने का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, बल्कि नियमों की पालना नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: