राजस्थान में 2 दिन बाद तेज बारिश की चेतावनी लगातार दूसरे दिन सूखा रहा मानसून
राजस्थान में 2 दिन बाद तेज बारिश की चेतावनी लगातार दूसरे दिन सूखा रहा मानसून
जयपुर। राजस्थान में शनिवार को लगातार दूसरा दिन रहा, जब मानसून सूखा रहा। बारिश नहीं होने से प्रदेश के सभी शहरों में आसमान साफ रहा। श्रीगंगानगर में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हुआ।वहीं, अलवर, टोंक, जोधपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा।
2 सितंबर से राज्य में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है, जिसके असर से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू होगी। 2 सितंबर को 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।मानसून की एक्टिविटी रुकी हुई है: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ इस समय अमृतसर, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसके चलते राजस्थान में बारिश की गतिविधियां अभी रूकी हुई है।अब आगे क्या?मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 3 दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य में 2 सितंबर से मानसून एक बार फिर एक्टिव होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के असर से राज्य के पूर्वी जिलों (भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग) में बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ