राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, बीकानेर में जारी हुआ यलो अलर्ट
राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, बीकानेर में जारी हुआ यलो अलर्ट
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश जारी है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा नागौर के देह इलाके में 60 MM पानी बरसा। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा में एक इंच से ज्यादा बरसात दर्ज की गई। इससे पहले राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम ड्राय रहा और धूप निकलने से कुछ जगहों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। आज (शनिवार) 27 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी (42.1 डिग्री सेल्सियस) श्रीगंगानगर में रही। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक उत्तर-पूर्वी और दक्षिण के कुछ हिस्सों में इसी तरह प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।

Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ