Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बाल सुधार गृह में वार्डन को पीट-पीटकर मार डाला, कहासुनी के बाद डंडे से सिर फोड़ा

Solar 2
2 months ago
बाल सुधार गृह में वार्डन को पीट-पीटकर मार डाला, कहासुनी के बाद डंडे से सिर फोड़ा

बाल सुधार गृह में वार्डन को पीट-पीटकर मार डाला, कहासुनी के बाद डंडे से सिर फोड़ा

Solar 4

श्रीगंगानगर में बाल सुधार गृह में बुधवार रात बाल अपचारियों ने वार्डन को पीट-पीटकर मार डाला। 3 बाल अपचारियों ने लकड़ी से वार्डन का सिर फोड़ दिया। ज्यादा खून बहने से वार्डन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुरानी आबादी थाना क्षेत्र की है। एसपी हरी शंकर ने बताया- बाल सुधार गृह में बुधवार रात करीब 8:30 बजे 3 बाल एक विवाद को लेकर वार्डन साहबराम से झगड़ा करने लगे। इस दौरान तीनों ने साहबराम को बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया। आरोपियों ने लकड़ी से साहब राम का सिर फोड़ दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनमें 2 अपचारी मर्डर के आरोपी हैं, जबकि 1 एनडीपीएस के केस में बाल सुधार गृह में बंद है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. अमित यादव, एडीएम प्रशासन सुभाष चौधरी और एएसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया है। फिलहाल किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मृतक वार्डन का शव एंबुलेंस से श्रीगंगानगर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जहां गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: