खुलासा न्यूज,बीकानेर। चार सालों से फरार चल रहे इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने यह कार्रवाई की है। 5 मई 2022 को सुभाष लेघा ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बातया था कि 4 मई की शाम को आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उसके व उसके काम करने वाले लोगों पर हमला किया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने डीएसटी के सहयोग से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस ने पांच हजार के इनामी सुरेन्द्रपाल को दस्तयाब किया और पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। मामले में फरारी के चलते सुरेन्द्र पर एसपी द्वारा पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, दीपक यादव, विजयसिंह, संदीप, प्रभुराम शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ