Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर  सरकारी स्कूल में काम करने वालों को नहीं दी मजदूरी, ठेकेदार ने की मारपीट

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर  सरकारी स्कूल में काम करने वालों को नहीं दी मजदूरी, ठेकेदार ने की मारपीट


बीकानेर  सरकारी स्कूल में काम करने वालों को नहीं दी मजदूरी, ठेकेदार ने की मारपीट
बीकानेर । देसलसर में सरकारी स्कूल में छत भराई का कार्य पूर्ण होने पर लेबर की मजदूरी मांगने पर लेबर के साथ बेरहमी तरीके से मारपीट करने, गाली गलौच करने का मामला सामने आया है । पीडि़त ने ठेकेदार अंकुर बिश्नोई व जेठाराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाए है । इस संबंध में पीडि़त ने एसपी बीकानेर से गुहार लगाई है । 
पीडि़त दिनेश गोदारा पुत्र सहीराम गोदारा जाति गोदारा उम्र 25 वर्ष निवासी रिडमलसर तहसील व जिला बीकानेर ने बताया की देसलसर गांव के मेघवालों के बास में राजकीय कन्या स्कूल का निर्माण कार्य का ठेका नागौर निवासी अंकुर बिश्नोई व जेठाराम मेघवाल निवासी पांचू ने ले रखा है। जेठाराम मेघवाल ने मुझ प्रार्थी को कहा कि भवन निर्माण की छत भराई का कार्य पूर्ण करवाना है, इसकी ऐवज में लेबर पेटे 50,000/- रूपये देने की बात कही। ठेकेदार जेठाराम मेघवाल के कहने पर मुझ प्रार्थी ने 18 लेबर लेकर दिनांक 24.07.2026 को देसलसर उक्त सरकारी स्कूल पहुंचकर छत भराई का कार्य शुरू किया। उस रोज शाम करीबन 4.00 बजे छत भराई का कार्य पूर्ण होने के पश्चात् मुझ प्रार्थी ने लेबर मजदूरी के पचास हजार रूपये मांगने पर ठेकेदार अंकुर बिश्नोई व जेठाराम मेघवाल ने मुझ प्रार्थी व लेबर मुकेश गोदरा निवासी सागर, लीलाधर गोदारा, जगदीश मेघवाल, चम्पालाल मूण्ड, मुकेश बावरिया, रमेश पासवान के साथ बेरहमी तरीके से मारपीट की, साथ ही उक्त दोनों ठेकेदारों ने गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि छत भराई हो गई है। अब कोई पैसे नहीं है, जहां जाना है वहां चले जाओ, मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड सकता है, साथ ही मुझ प्रार्थी के द्वारा छत भराई के लिए लेकर गया अडाण 12 जाली 10-10 फुट की, दो रेड़ी, 12 कुंडा, 4 पावड़ा, तीन पंजी भी देने से मना कर दिया। मुझ प्रार्थी का उक्त अडाण का सामान उक्त दोनों ठेकेदारों के कब्जे में है। इसके पश्चात् पुन: मुझ प्रार्थी दिनांक 29.07.2026 को उक्त ठेकेदार से उक्त अडाण को मजदूरी के 50,000/- रूपये देने के लिए कहा तो उक्त ठेकेदारों ने सामान देने व मजदूरी के 50,000/- रूपये देने से मना कर दिया और पुन: मेरे साथ बेरहमी तरीके से मारपीट और गाली गलौच की।
इस मामले को लेकर नोखा पुलिस ने जाँच शुरू की है ।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: