Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: 14-16 नवंबर को होगी वोटिंग, पंचायत समितियों में 426 बूथों पर होगा मतदान

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: 14-16 नवंबर को होगी वोटिंग, पंचायत समितियों में 426 बूथों पर होगा मतदान

बीकानेर: 14-16 नवंबर को होगी वोटिंग, पंचायत समितियों में 426 बूथों पर होगा मतदान

बीकानेर में पंचायती चुनाव के चौथे चरण में शनिवार (14 नवंबर) को नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति क्षेत्रों की 92 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 426 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए पोलिंग टीमें शुक्रवार सुबह 7:30 बजे अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगी। तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 3 लाख 5 हजार 674 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद 16 नवंबर को पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान होगा।

नोखा में सबसे ज्यादा 40 ग्राम पंचायतें

चौथे चरण में नोखा की 40, पांचू की 28 और जसरासर की 24 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इन 92 ग्राम पंचायतों के लिए 92 रिटर्निंग अधिकारियों को गुरुवार को ग्राम पंचायतें आवंटित की गईं। मतदान केंद्रों के हिसाब से नोखा में 170, पांचू में 153 और जसरासर में 103 केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह कुल 426 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी।

प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी के साथ मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ नियुक्त किए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी शुक्रवार सुबह 7:30 बजे अंतिम प्रशिक्षण के बाद राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से होगी। यहां से कार्मिकों को आवंटित ग्राम पंचायतों और मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: