लूणकरणसर नगरपालिका में 35 केंद्रों पर वोटिंग जारी, इतने प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य
लूणकरणसर नगरपालिका में 35 केंद्रों पर वोटिंग जारी, इतने प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य
लूणकरणसर। नगर पालिका में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। लूणकरणसर नगरपालिका में सभी बूथों पर सवेरे से ही मतदाताओं की कतारें हैं। खास तौर पर कई जगह महिलाओं की भीड़ देखी गई। मतदान के लिए 17 स्थानों पर कुल 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मैदान में 102 प्रत्याशी हैं। जिनमें 35 प्रत्याशी भाजपा से हैं। 32 कांग्रेस से हैं जबकि बाकी 35 अन्य हैं। पिछले चुनाव में यहां नगरपालिका नही होने के कारण ग्राम पंचायत चुनाव हुआ था। मतदान की शुरुआत होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट की अपील भी करते नजर आए। शहर के कई वार्डों में मुकाबला रोचक बना हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र के आधार पर भी मतदान कर सकता है। इससे अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ