बीकानेर: आज 6 नगर पालिकाओं में वोटिंग, यहां मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब
बीकानेर: आज 6 नगर पालिकाओं में वोटिंग, यहां मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब
बीकानेर। जिले की छह नगर पालिकाओं श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, लूणकरनसर, देशनोक, नापासर और नोखा में शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ में मतदान शुरू होते ही वार्ड नंबर 22 के सनसाइन स्कूल, गौरव पथ रोड स्थित मतदान केंद्र पर EVM के दो-तीन बटन जाम होने से मॉकपोल में परेशानी आई। सूचना पर तकनीकी टीम ने मशीन को ठीक किया, जिसके बाद मतदान शुरू हो गया। मतदाता शाम 6 बजे तक मतदान कर सकेंगे। बीकानेर नगर निगम में बुधवार को मतदान हो चुका है।
श्रीडूंगरगढ़ में मतदान शुरू हो गया है। शुरुआती दौर में ही तकनीकी परेशानी सामने आई। वार्ड नंबर 22 के सनसाइन स्कूल, गौरव पथ रोड स्थित मतदान केंद्र पर मॉकपोल नहीं हो पा रहा था। EVM के दो-तीन बटन जाम हो गए थे। इसकी सूचना तकनीकी टीम को दी गई। टीम ने मशीन को ठीक किया, जिसके बाद मतदान शुरू कर दिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ