Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: दूसरे चरण का मतदान शुरू, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: दूसरे चरण का मतदान शुरू, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग

बीकानेर: दूसरे चरण का मतदान शुरू, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग 

बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में बुधवार को बीकानेर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 382 मतदान दल मतदान स्थल पहुंच गए हैं। दूसरे चरण में जिला परिषद के 11 और पंचायत समिति के 81 सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा। दूसरे चरण में बज्जू, कोलायत, हदां, बीकानेर और बीठनोक पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पहले चरण से सबक लेकर पुलिस ने भी संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस बल बढ़ा दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने मतदान दलों को पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ काम करने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करने को कहा। 

उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता बिना किसी प्रलोभन या भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित सक्षम अधिकारी से तुरंत संपर्क करने और रिटर्निंग अधिकारियों, सेक्टर ऑफिसर्स तथा पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। इसके अगले दिन शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी। शनिवार को उप सरपंच पद का चुनाव होगा, जिसके बाद मतदान दलों की वापसी होगी। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी (पीआरओ) और चार मतदान अधिकारी (पीओ) नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: