Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू, पंचायत समिति के 59 सदस्यों के लिए वोटिंग

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू, पंचायत समिति के 59 सदस्यों के लिए वोटिंग

बीकानेर: पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू, पंचायत समिति के 59 सदस्यों के लिए वोटिंग

बीकानेर। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए चौथे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान दल सभी केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही बीकानेर सहित प्रदेशभर में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिले में चारों चरणों में मतदान की व्यवस्था की गई थी। चौथे और अंतिम चरण में जिले की 3 पंचायत समितियों (नोखा, पांचू, जसरासर) की 92 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव भी होंगे। 

इसके साथ ही जिला परिषद के 10 और पंचायत समिति के 59 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 426 मतदान दल गठित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पर्यवेक्षक नवनीत कुमार लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। बीकानेर के जसरासर में सुबह साढ़े सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर कतार नजर आ रही है। वोटिंग के लिए बुजुर्ग भी सुबह सवेरे पहुंच रहे हैं। इन केंद्रों पर महिलाएं पारंपरिक परिधानों में नजर आ रही है। एक ही परिवार की तीन-तीन पीढ़ियां एक साथ वोटिंग करने के लिए पहुंच रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: