बीकानेर में इतने प्रतिशत हुआ मतदान, सबसे कम और सबसे अधिक इन वार्डो में
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनाव समाप्त हो गए है। ऐसे में आंकलन किया जा रहा है कि आखिर बोर्ड किसका बनेगा। दिनभर विरोध और हंगामे की भी खबरें आती रही। जिसके चलते कई बार मतदान कुछ मिनटों के लिए प्रभावित भी हुआ लेकिन मौटे तौर पर कोई बड़ी घटना बीकानेर शहर में नहीं हुई जिससे की मतदान प्रभावित हो। हंगामे के बीच भी मतदान का जोश कम नहीं हुआ। जिसके बाद अब मतदान का संभावित प्रतिशत भी जारी किया गया है हालांकि इसमें बदलाव भी हो सकता है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार शाम छ बजे तक 68.91 प्रतिशत मतदान हुआ है जिसमें अंतिम रूप से बदलाव भी हो सकता है। वही 12 नंबर वार्ड में सबसे कम 46 प्रतिशत के करीब तो 24 नंबर वार्ड में सर्वाधिक 85 प्रतिशत से ऊपर मतदान हुआ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ