बीकानेर: कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी मतगणना, इतने बजे से आएंगे परिणाम
बीकानेर: कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी मतगणना, इतने बजे से आएंगे परिणाम
बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पासधारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बीकानेर नगर निगम, नोखा और श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की मतगणना प्रथम तल पर बने कक्षों में होगी। लूणकरणसर, देशनोक, नापासर और खाजूवाला नगर पालिका की मतगणना भू-तल पर निर्धारित कक्षों में कराई जाएगी। स्ट्रॉन्ग रूम तय समय पर खोले जाएंगे और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। बीकानेर के 80 वार्डों में मतगणना होगी। सुबह 9 बजे के बाद परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
CLICK: सबसे तेज और सटीक चुनाव नतीजों के लिए देखे खुलासा न्यूज
लूणकरणसर नगरपालिका के 35 वार्डों में 24,578 मतदाताओं में से 20,079 ने मतदान किया। नोखा में 45 वार्डों में मतदान हुआ। देशनोक के 25 वार्डों में मतदाताओं ने अपनी पसंद तय की थी। कुल मतदान लगभग 81.55 प्रतिशत रहा था। जीत-हार का राज खुलेगा। नापासर में 23 वार्डों में कुल 18,918 मतदाता थे, जिनमें से 13,035 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ