Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: इस आदेश के विरोध में आज निजी स्कूलों का स्वैच्छिक बंद, पढ़ें पूरी खबर

rk
1 day ago
बीकानेर: इस आदेश के विरोध में आज निजी स्कूलों का स्वैच्छिक बंद, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर: इस आदेश के विरोध में आज निजी स्कूलों का स्वैच्छिक बंद, पढ़ें पूरी खबर 

बीकानेर। शिक्षा विभाग की ओर से राज शाला संबलन योजना के तहत निजी स्कूलों के मासिक निरीक्षण और ऐप आधारित रिपोर्टिंग के आदेश के विरोध में निजी स्कूल संचालकों का आंदोलन तेज हो गया है। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान (सेवा) के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को बीकानेर सहित प्रदेशभर के निजी स्कूल संचालक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन के समर्थन में सेवा संगठन से जुड़े अनेक निजी स्कूलों ने सोमवार को स्वैच्छिक रूप से स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन को लेकर रविवार को सेवा की बीकानेर नगर कमेटी की बैठक प्रदेश कार्यालय में नगर संयोजक शैलेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन के अनुसार प्रशासन से प्रदर्शन की अनुमति ले ली गई है तथा सभा स्थल पर गर्मी को देखते हुए पेयजल और छाया की व्यवस्था भी की गई है। संगठन का दावा है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों निजी स्कूल संचालक सोमवार सुबह बीकानेर पहुंचेंगे। प्रदर्शन की शुरुआत सुबह 10 बजे कर्मचारी मैदान (जिला कलक्टर कार्यालय के सामने) से होगी। यहां से रैली जूनागढ़, नगर निगम, तीर्थ स्तंभ और गंगानगर चौराहे से होते हुए शिक्षा निदेशालय पहुंचेगी। निदेशालय के बाहर सभा आयोजित करने के बाद शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

निजी स्कूलों के प्रदर्शन के तहत सोमवार को स्कूल बंद को लेकर अनेक स्कूलों में रविवार असमंजस की स्थिति रही। हालांकि देर शाम कुछ स्कूलों ने सोमवार की छुट्टी घोषित करते हुए अभिभावकों को इसकी सूचना भेज दी, जबकि कई स्कूल अंतिम समय तक स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करते रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: