वार्ड एक में विरोध के स्वर, भाजपा के संभावित प्रत्याशी को बताया बाहरी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर निगम चुनावों को लेकर रस्साकस्सी जारी है। पल-पल में समीकरण बदल रहे है। जिसके चलते कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति मेंं है कि आखिर सही और सच क्या है। इसी बीच बीकानेर के वार्ड संख्या एक में भी भाजपा के संभावित प्रत्याशाी को लेकर वार्डवासियों ने विरोध कर दिया है। इसी को लेकर आज एक बैठक आयोजित की गयी।
जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। सभी ने एकस्वर में कहा कि सूचना मिल रही है कि एक नंबर वार्ड से पार्टी मंजू देवी को टिकट दे रही है। ऐसे में सभी लोग इस संभावित प्रत्याशी का विरोध करते है। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि ये बाहरी उम्मीदवार है। ऐसे में अब हम आगे की रणनीति बनाएंगे। इस दौरान विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मोजृूद रहें। सभी ने एक स्वर में कहा कि हमने पार्टी को अल्टीमेटम दिया है कि 24 घंटे में इस संभावित की जगह दूसरे का नाम नहीं आया तो हम दूसरे प्रत्याशी को अपना समर्थन देंगे। जिससे पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की चौतरफा विरोध में घिरी शहर भाजपा कैसे डेमेट कंट्रोल कर पाती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ