विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा 26 अगस्त को बीकानेर पहुंचेंगे, होगी महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा 26 अगस्त को बीकानेर पहुंचेंगे, होगी महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील ओझा 26 अगस्त को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। उनके बीकानेर आगमन पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत की अध्यक्षता में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार शाम को आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक विषयों एवं फाउंडेशन को राज्य सरकार द्वारा आवंटित भूमि से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश चूरा ने बताया कि श्री सुशील ओझा 26 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे नाल एयरपोर्ट, बीकानेर पहुंचेंगे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे।
राष्ट्रीय सचिव श्री भंवर पुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विप्र फाउंडेशन को सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार के लिए आवंटित भूमि के संबंध में श्री सुशील ओझा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत ने बताया कि राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील ओझा के बीकानेर प्रवास के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक विस्तार एवं राज्य सरकार द्वारा विप्र फाउंडेशन को आवंटित भूमि के समुचित उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रवास संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सीए सुधीश शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन को आवंटित भूमि संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भूमि भविष्य में सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगी तथा समाजहित के विभिन्न प्रकल्पों को नई दिशा प्रदान करेगी।
महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय समन्वयक के प्रवास के दौरान मातृशक्ति की विशेष सहभागिता रहेगी। प्रदेश एवं जिला स्तर की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहकर संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगी।
युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पीपलवा ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे सीए सुधीश शर्मा के निवास स्थान, अमर सिंह पुरा में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान आवंटित भूमि का अवलोकन किया जाएगा तथा संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। इस अवसर पर श्री सुशील ओझा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।
जिला अध्यक्ष श्री सुभाष जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील ओझा के बीकानेर प्रवास को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक में जिले के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे।
युवा जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार व्यास ने कहा कि युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
बैठक की तैयारियों को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री दीपक हर्ष, जिला अध्यक्ष श्री सुभाष जोशी, जिला संगठन महामंत्री श्री अमित व्यास, युवा जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार व्यास एवं जिला संगठन महामंत्री श्री अश्विनी शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ