Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

विप्र फांउडेशन केवल संस्था नहीं लाखों लोगों के विश्वास, संस्कार से जुड़ा एक परिवार- दिनेश ओझा

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
1 month ago
विप्र फांउडेशन केवल संस्था नहीं लाखों लोगों के विश्वास, संस्कार से जुड़ा एक परिवार- दिनेश ओझा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। विप्र फाउंडेशन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि लाखों लोगों के विश्वास, संस्कार, आत्मीयता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक विशाल परिवार है। पिछले 18 वर्षों की यात्रा में संगठन ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, शिक्षा, संस्कार, उद्यमिता और सनातन चेतना के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

 

 पूर्व संगठन महामंत्री विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के दिनेश ओझ़ा ने कहा कि 45 जोन के माध्यम से जुड़े हजारों समर्पित कार्यकर्ता और वर्षों से संगठन के साथ जुड़े साधक विप्र फाउंडेशन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। संगठन से जुड़े लगभग 20 सक्रिय प्रकल्प समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और विकास की भावना को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री,, शंकर ई-लाइब्रेरी, बाबू मोशाय ई-मित्र, शिक्षा निधि सहित अनेक प्रकल्प शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 


दस देशों में सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों की चेतना को आगे बढ़ाने का प्रयास संगठन की वैश्विक सोच को दर्शाता है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड से लेकर राजस्थान में विकसित हो रहे परशुराम ज्ञानपीठ तक की यात्रा संगठन के व्यापक दृष्टिकोण और दूरदर्शिता का परिचायक है।


संस्थापक संयोजक सुशील ओझा के मार्गदर्शन में वर्ष 2030 तक देश के 20 जिलों में परशुराम ज्ञानपीठ स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। इसके साथ ही कोलकाता में केशर कुंज, सूरत में विप्र गौरव भवन तथा रायपुर, उदयपुर, सागवाड़ा, परशुराम कुंड, सरदारशहर और बीकानेर सहित विभिन्न शहरों में शिक्षा एवं सामाजिक विकास के केंद्र स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

 


ओझा के प्रयासों को केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं देखा जाना चाहिए। इनका मूल उद्देश्य आने वाली पीढिय़ों के लिए ज्ञान, संस्कार, शोध, कौशल और नेतृत्व के सशक्त केंद्र तैयार करना है। यदि इन संस्थानों के माध्यम से युवाओं को शिक्षा के साथ संस्कार, कौशल के साथ अवसर और सामाजिक चेतना के साथ नेतृत्व का मार्ग मिलता है, तो यह आने वाले समय में समाज के लिए महत्वपूर्ण पूंजी साबित होगा।
विप्र फाउंडेशन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी यात्रा किसी एक व्यक्ति या पद तक सीमित नहीं है। यह सामूहिक सहभागिता और संगठनात्मक आत्मीयता की यात्रा है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और प्रत्येक शुभचिंतक इस परिवार का हिस्सा है। पद और दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन अपनत्व, विश्वास, समर्पण और साथ चलने की भावना संगठन की स्थायी पहचान है।

 


आज आवश्यकता है कि इस सामूहिक शक्ति को और अधिक रचनात्मक दिशा दी जाए। शिक्षा, संस्कार, सामाजिक सेवा, युवाओं के कौशल विकास, उद्यमिता और सनातन मूल्यों के संरक्षण के माध्यम से एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जाए, जहां नई पीढ़ी आधुनिक ज्ञान के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ी रहे।
विप्र फाउंडेशन की यह यात्रा वास्तव में एक सशक्त समाज, संस्कारित पीढ़ी और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की साझा यात्रा है।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: