बाइक व टैक्सी की जबर्दस्त भिड़ंत, तीन जने बुरी तरह से घायल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर सडक़ मार्ग पर करीब पांच किलोमीटर दूर एक टैक्सी और बाइक में टक्कर हो गई। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे हुई दुर्घटना के बाद टैक्सी पलट गई। टैक्सी में सवार 12 वर्षीय देव पुत्र रामनिवास हरदेसर, 60 वर्षीय रामचंद्र पुत्र चेतनराम समंदसर तथा 45 वर्षीय विनोद कुमार राठी निवासी कालूबास निवासी घायल हो गए। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस व सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने विनोद कुमार राठी को तुरंत बीकानेर रेफर कर दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ