बीकानेर: इस जगह वन्यजीवों का शिकार, देर रात घटना स्थल पर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन
बीकानेर: इस जगह वन्यजीवों का शिकार, देर रात घटना स्थल पर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के माणकासर गांव की रोही में मंगलवार को वन्यजीव शिकार की घटना सामने आई। ग्रामीणों और जीव प्रेमियों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो मॉनिटर लिजार्ड बरामद किए गए, जिनमें से एक मृत और दूसरा घायल अवस्था में था। तलाशी के दौरान पास ही एक हिरण का छोटा बच्चा भी मृत मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकार के बाद पकड़े जाने के डर से हिरण के बच्चे को फेंक दिया गया था। इस घटना से क्षेत्र के जीव प्रेमियों में भारी आक्रोश है। मंगलवार दोपहर माणकासर गांव में रामूराम भादू की ढाणी के पास कुछ महिलाओं ने कथित तौर पर शिकार करते हुए लोगों को देखा। उन्होंने इसकी सूचना जीव प्रेमियों को दी, जिन्होंने ऊंटगाड़े पर सवार महिला-पुरुषों का पीछा किया और बागडूराम बिश्नोई के खेत के पास उन्हें रोककर पूछताछ की।
जीव प्रेमियों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने ऊंटगाड़े की तलाशी ली, जिसमें दो मॉनिटर लिजार्ड मिले। इनमें से एक मृत था, जबकि दूसरा घायल अवस्था में पाया गया। बताया जा रहा है कि जिन लोगों पर शिकार का आरोप है, वे गांव से आगे रोही क्षेत्र में डेरा लगाकर परिवार सहित रहते हैं। पुरुष दिनभर मजदूरी करते हैं, जबकि महिलाएं और बच्चे गांव में फेरी लगाकर अन्न एकत्र करते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ