Khulasa Online
Breaking
• टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

भीनासर गोचर भूमि पर ग्रामीण वासियों ने मिलकर हटाए अवैध कब्जे

rk
3 months ago
भीनासर गोचर भूमि पर ग्रामीण वासियों ने मिलकर हटाए अवैध कब्जे

भीनासर गोचर भूमि पर ग्रामीण वासियों ने मिलकर हटाए अवैध कब्जे

बीकानेर। भीनासर गोचर भूमि पर पट्टी टुकड़ा रोप कर किए गए कब्जों को आज रविवार, अमावस्या के दिन ग्रामीणों ने हटाया। भीनासर गोचर भूमि पर काफी दिनों से अवैध कब्जों की चर्चा चल रही थी। एक बहुत बड़े क्षेत्र में पट्टी टुकड़ा रोप कर गौशाला के नाम पर कब्जा किया गया था। जिसे लेकर सोशल मीडिया सहित प्रिंट और डिजिटल मीडिया पर भी लगातार रिपोर्टिंग की गई थी। सभी पोर्टल पर इसे छापा गया था लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई थी। इसे लेकर अधिवक्ता कैलाश सियाग ने भी बीकानेर जिला कलेक्टर सहित गंगाशहर थानाधिकारी को भी पत्र भेजकर कार्यवाही के लिए अनुरोध किया था। लेकिन कोई भी कार्यवाही प्रशासन द्वारा नहीं की गई।

लेकिन आज भीनासर गोचर भूमि पर किए गए अवैध कब्जों पर भीनासर ग्रामीण इकठ्ठे हुए और सभी पट्टी टुकड़ा को उखाड़कर सभी कब्जे हटा दिए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अवैध कब्जों के खिलाफ इकठ्ठे हुए और सभी कब्जों को हटा दिया। ग्रामीण निवासियों ने साथ ही प्रशासन को चेताया कि गौ माता की भूमि के संरक्षण का कार्य करे और पुनः इन्हें कब्जे न करने दे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: