पानी की समस्या को लेकर परेशान ग्रामीण, भाटी ने दी आंदोलन की चेतावनी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। कोलायत उपखंड के भुरासर ब्रांच के टेल से निकलने वाले भुरासर माइनर के चक 24 बीएसएम, चक 25 बीएसएम में परायटी चलते हुए चार दिन हो गए है। चार दिनों तक पानी टेल नहीं पहुंचा है। जिसके चलते किसानों को परेशानी हो रही है। किसान फसल खराब होने और पेयजल की समस्या को लेकर चिंतित है और लगाातर पानी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार नहर में निर्धारित क्यूसैक पानी भी नहीं चल रहा हैं।
ग्रामीणों को हो रही पेयजल की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता श्याम ङ्क्षसह भाटी बरसलपुर ने नहर विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की। भाटी ने नहर के टेल तक पानी पहुंचाने के लिए आग्रह किया और कहा कि नहर में पानी बढ़ाया जावे। भाटी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर प्रशासन जल्द पानी की व्यवस्था में सुधार नहीं करती है तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जि़म्मेदारी प्रशासन की होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ