Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

14 वर्षों से जमे ग्राम विकास अधिकारी के तबादलें पर ग्रामीणों ने मनाया जश्न

Bansal sadi
1 month ago
14 वर्षों से जमे ग्राम विकास अधिकारी के तबादलें पर ग्रामीणों ने मनाया जश्न

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में तबादलों पर 10 जुलाई के बाद बैन लग गया है। तबादलों की इस श्रृंखला में अनेक अनूठे आदेश भी देखने को मिले। वहीं बीकानेर की ग्राम पंचायत पांचू में पिछले 14 वर्षों से कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मीनारायण शर्मा का तबादला होने पर गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। हाल ही मे जिला परिषद कार्यालय पर ग्रामीणों द्वारा किए गए प्रदर्शन एवं तबादले की मांग के बाद आदेश जारी होने पर ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।


ग्रामवासियों का कहना है कि लंबे समय से अधिकारी के कार्यों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष था, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला परिषद पहुंचकर तबादले की मांग की थी। मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने इसे जनएकता की जीत बताया। गौर तलब है कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा गांव के लोगों के साथ आक्रोश व अभद्रता में बात करना गांव वालों को अखर रहा था और भ्रष्टाचार से लोग परेशान थे
इस अवसर पर ग्रामवासी सत्यनारायण साध एवं रूपेश उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब ग्राम विकास अधिकारी के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की जानकारी सूचना के अधिकार के माध्यम से प्राप्त की जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो संबंधित अधिकारियों के समक्ष साक्ष्यों सहित मामला उठाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।


हालांकि कल यानि सोमवार को 500 से बड़ी संख्या में लोगों का जिला परिषद के आगे धरने का था प्रोग्राम टेंट और हलवाई सब बुक कर दिए गए थे लेकिन न पहले तबादला सूची आने पर ग्रामवासी खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में पंचायत में पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य किए जाएंगे। मौके पर मुख्य रूप से रुघाराम नाई, सत्यनारायण रामावत,चैतन प्रकाश, श्यामसुन्दर राजकुमार, पूर्वा, पूनम स्वामी, गौरव  सहित बड़ी संख्या में महिलाए व पुरुष  मौजूद थे

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: