Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: 92 ग्राम पंचायतों में बनेगी गांव की सरकार; रात में आएंगे नतीजे

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: 92 ग्राम पंचायतों में बनेगी गांव की सरकार; रात में आएंगे नतीजे

बीकानेर: 92 ग्राम पंचायतों में बनेगी गांव की सरकार; रात में आएंगे नतीजे

बीकानेर। चौथे चरण और अंतिम चरण में नोखा, जसरासर और पांचू में ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। ग्राम पंचायतों में शाम छह बजे तक मतदान के तुरंत बाद मतगणना भी शुरू होगी। सभी ग्राम पंचायतों में रिजल्ट देर रात तक जारी होंगे।  बीकानेर में पहले, दूसरे और तीसरे तीनों ही चरण में मतदान हुआ और अब चौथे चरण में भी मतदान हो रहा है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो चुका है और 20 नवम्बर को बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना होगी। नोखा के ही सोवा गांव में वोटिंग करने के लिए सरकारी स्कूल के मतदान केंद्र के बाहर सुबह आठ बजे तक लंबी कतार लग चुकी थी। साढ़े आठ बजे तक तो लोग पहले वोटिंग करने के लिए लाइन से ही आगे निकलने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान वोटर आपस में उलझे भी लेकिन फिलहाल बूथ पर पुलिस की मौजूदगी में शांति बनी हुई है।

बीकानेर की तीनों पंचायत समितियों की 92 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक बूथ पर हथियारबंद जवान भी खड़े किए गए हैं। वहीं महिला जवानों को प्लास्टिक का डंडा सौंपा गया है। क्षेत्र के थानाधिकारी को आज बूथ पर ही राउंड निकालने के आदेश है। चौथे चरण में पुलिस किसी भी तरह की अशांति से निपटने की तैयारी कर चुकी है। जसरासर के एक बूथ पर पुलिस टीम सुबह सात बजे से पहले तैनात हो गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: