Khulasa Online
Breaking
• NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

मतदाता अधिकारों की जीत : भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में धरना, प्रशासन ने स्वीकार की सभी मांगे

rk
3 months ago
मतदाता अधिकारों की जीत : भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में धरना, प्रशासन ने स्वीकार की सभी मांगे

मतदाता अधिकारों की जीत : भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में धरना, प्रशासन ने स्वीकार की सभी मांगे

श्रीकोलायत। मतदाता सूची से फर्जी तरीके से नाम काटने के आरोपों को लेकर आज पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में आयोजित धरना एवं विरोध प्रदर्शन पूर्णतः सफल रहा। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
धरने के दौरान उठाई गई सभी प्रमुख मांगों को प्रशासन द्वारा स्वीकार कर लिया गया। मौके पर उपखंड अधिकारी श्रीकोलायत राजेश नायक एवं वृताधिकारी श्रीकोलायत संग्राम सिंह स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मांगों पर सहमति जताई।

पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में हजारों वास्तविक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से फर्जी व बल्क में जमा किए गए फॉर्म-7 के माध्यम से काटने का प्रयास किया गया था, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि जनता के दबाव और शांतिपूर्ण आंदोलन के चलते प्रशासन द्वारा सभी मांगों पर सहमति जताई गई।
प्रशासन ने आश्वासन दिया कि
बल्क में एवं नियम विरुद्ध जमा किए गए फॉर्म 7 में वास्तविक मतदाताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

धरना स्थल पर पहुंचे उपखंड अधिकारी श्रीकोलायत ने स्पष्ट किया कि जिन 3352 ऑफलाइन फॉर्म-7 को लेकर विवाद खड़ा हुआ, वे सभी बल्क में श्रीकोलायत के वर्तमान विधायक अंशुमान सिंह भाटी के पत्र के साथ प्राप्त हुए थे।
निर्वाचन नियमों में इस प्रकार की सामूहिक और बिना व्यक्तिगत सत्यापन की प्रक्रिया का कोई प्रावधान नहीं है।

जिन मांगों पर सहमति बनी है।

संदिग्ध व फर्जी फॉर्म-7 की गहन जांच करवाई जाएगी।

दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के नहीं काटा जाएगा।

मतदाताओं के सत्यापन हेतु उन्हें उपखंड कार्यालय नहीं आना होगा, बल्कि उनका सत्यापन संबंधित बूथ अथवा गांव में ही कर लिए जाएगा।

धरना समाप्ति के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। पूर्व मंत्री भाटी ने सभी नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी यदि मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ किया गया तो संघर्ष जारी रहेगा।

इस प्रदर्शन में आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकोलायत मदन मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बज्जू गणपतराम सीगड़, प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवलाल गोदारा, पीसीसी सदस्य गणपतराम खीचड़, प्रधान प्रतिनिधि झंवरलाल सेठिया, बज्जू सरपंच कप्तान मोहनलाल गोदारा, सरपंच रामेश्वर भूतड़ा, सरपंच मोहनदान दासोडी, घमाराम माकड़ सरपंच भेलू, पूर्व सरपंच देवी सिंह रावलोत, मोहनदान चारण, हरि सिंह सांखला, खेमाराम मेघवाल, रूपाराम मेघवाल, शिवलाल मेघवाल, सहीराम सारण, जिलाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ ओमप्रकाश जी सैन, चेयरमैन मंडी हजारी राम गैदर, पूर्व सरपंच रामगोपाल सियाग, kvss चेयरमैन हरिराम सियाग, गाढ़वाला सरपंच मोहनराम सारण, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस जैत सिंह भाटी, डालू सिंह भाटी, अमोलख कुमावत, अनोपाराम बेनीवाल, बल्ले सिंह देवड़ा, सुनील गोदारा, जगदीश सारण, लालाराम मेघवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष देशनोक जगदीश जी उपाध्याय, चिरागुद्दीन राठौड़, गणपतराम भांभू गोडू, ओमप्रकाश खिचड़ गोडू, अशोक मेघवाल, सुनील डूडी, गेन सिंह सांखला पूर्व सरपंच, शैतान सिंह सांखला आदि वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: