Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: इस जगह पशु से टकराया वाहन चालक, संतुलन बिगड़ने से गिरा

Bansal sadi
3 weeks ago
बीकानेर: इस जगह पशु से टकराया वाहन चालक, संतुलन बिगड़ने से गिरा

बीकानेर: इस जगह पशु से टकराया वाहन चालक, संतुलन बिगड़ने से गिरा 

बीकानेर। नापासर-बीकानेर सड़क पर  एक सड़क हादसे में मेहरामसर निवासी 22 वर्षीय राकेश पुत्र किस्तूराराम जाट घायल हो गया। यह हादसा रीको के पास उस समय हुआ जब एक आवारा पशु अचानक सड़क पर आ गया, जिससे बाइक सवार राकेश बेकाबू होकर गिर गया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी कविता पूनिया के निर्देश पर एएसआई कविन्द्र कुमार और 112 चालक पवन शर्मा मौके पर पहुंचे। घायल राकेश को तुरंत एंबुलेंस से बीकानेर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने राकेश की मोटरसाइकिल को नापासर थाने में रखवाया है। घायल के पिता ने बताया कि राकेश पहले से ही चोटिल था और उसी के उपचार के लिए बीकानेर जा रहा था। एएसआई कविन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि इस घटना के संबंध में फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: