टोल पर ऑटो चेक होंगे वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस-इंश्योरेंस और PUC की वैधता सिस्टम खुद जांचेगा, मान्य मिले तो बनेगा ई-चालान
टोल पर ऑटो चेक होंगे वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस-इंश्योरेंस और PUC की वैधता सिस्टम खुद जांचेगा, मान्य मिले तो बनेगा ई-चालान
बीकानेर। परिवहन विभाग ने हाइवे पर वाहनों के दस्तावेजों की जांच के लिए लागू ई-डिटेक्शन प्रणाली को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। अब राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के जरूरी दस्तावेजों की इलेक्ट्रॉनिक जांच होगी। वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र, इंश्योरेंस, पीयूसी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज वैध नहीं पाए जाने पर सिस्टम अपने आप ई-चालान जनरेट करेगा। विभाग के अनुसार यह व्यवस्था जुलाई में शुरू की गई थी। ट्रायल के बाद अब इसे प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है और ई-चालान बनने भी शुरू हो गए हैं।
गलत चालान पर ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
यदि किसी वाहन का चालान गलत बन गया है या चालान जारी होने के समय संबंधित दस्तावेज वैध थे, तो वाहन मालिक नेक्स्ट जेन ई-चालान पोर्टल पर जरूरी सबूतों के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। विभाग द्वारा नामित जीआरओ (परिवेदना निस्तारण अधिकारी) पोर्टल के माध्यम से आपत्ति का निस्तारण करेंगे। विभाग के अनुसार आपत्ति का निस्तारण 30 दिन के भीतर किया जाएगा। एआरटीओ बीकानेर संजीव चौधरी ने बताया कि हाइवे पर ई-डिटेक्शन प्रणाली से चालान बनने शुरू हो गए हैं। चालान में आपत्ति होने पर वाहन मालिक पोर्टल पर मय सबूत ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ