Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

विवाह के बाद सुसराल पक्ष ने किया परेशान बच्चे छीनकर निकाला घर से इतने साल पहले हुई  थी शादी

rk
1 month ago
विवाह के बाद सुसराल पक्ष ने किया परेशान बच्चे छीनकर निकाला घर से इतने साल पहले हुई  थी शादी


विवाह के बाद सुसराल पक्ष ने किया परेशान बच्चे छीनकर निकाला घर से इतने साल पहले हुई  थी शादी
बीकानेर।  श्रीडूंगरगढ़ विवाह के 18 साल बाद पति, सास व ननद के खिलाफ विवाहिता ने दहेज प्रताडऩा के आरोप लगाकर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीडि़ता अन्नु देवी नायक हाल जैतासर निवासी ने नौरंगदेसर निवासी अपने पति बाबूलाल उर्फ चोरूलाल पुत्र पीराराम नायक, सास भंवरी देवी, ननद पाना देवी के खिलाफ आरोप लगाए है।
पीडि़ता ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार उसका विवाह 2009 में आरोपी पति के साथ हुआ। विवाह में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढक़र दहेज दिया इसके बाद भी पति, सास व ननद ने विवाह के दो तीन माह बाद ही कम दहेज के लिए उससे ताने देकर मारपीट करने लगे। पीडि़ता तीन नाबालिग बच्चों की माता है और उसके भाई ने आरोपियों से अनेकों बार समझाईश के प्रयास किए, लेकिन किसी तरह से कोई समाधान नहीं निकला और 13 मार्च 2026 की रात उसके बच्चे छीन लिए और उसको मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।
आरोपी ने उसके बच्चों को स्कूल में एडमिशन भी नहीं करवाया व ना ही उनके जरूरी दस्तावेज बनवाए। पुलिस ने पीडि़ता के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच सब इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा को सौंपी गई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: