विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति विद्या निकेतन मा. विद्यालय में पौधारोपण एवं पक्षी संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति विद्या निकेतन मा. विद्यालय में पौधारोपण एवं पक्षी संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। शीतला गेट के बाहर स्थित शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की स्काउट एवं गाइड तथा करुणा टीम द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे (पलासिए) लगाए गए तथा पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विजय कुमार जोशी ने अपने कर-कमलों से पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदूषण हमें नष्ट करे, उससे पहले हमें सजग होकर प्रदूषण को दूर करने के प्रयास करने चाहिए। इसके लिए प्लास्टिक का बहिष्कार करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक हनुमान छींपा ने पौधों के वैज्ञानिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्यालय की करुणा टीम एवं स्काउट-गाइड विगत कई वर्षों से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पक्षियों के संरक्षण हेतु दाना-पानी की व्यवस्था करती आ रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय की राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त गाइड् मानवी सोलंकी, शैली सोलंकी, खुशबू गोदारा, साक्षी गोदारा, सारा सुलेमानी एवं गायत्री सारण पिछले 15 दिनों से पक्षियों के लिए निरंतर दाना-पानी की सेवा कर रही हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में एक परम मित्र बनाता है। यदि वह पेड़ को अपना परम मित्र बना ले, तो धार्मिक एवं वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से मानव समाज का कल्याण संभव है। उन्होंने स्काउट एवं गाइड तथा करुणा टीम के सदस्यों को सप्ताह में एक दिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। साथ ही पर्यावरण का अर्थ समझाते हुए कहा कि यदि हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध रहेगा, तो हमारा जीवन भी सुरक्षित और स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम के अंत में कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर करुणा टीम एवं स्काउट-गाइड के सदस्य मालचंद दैया, राधव टाक, मानसी चौहान, मानवी सोलंकी, शैली सोलंकी, साक्षी गोदारा, अंजलि तथा सारा
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ