Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का 25 को शुभारंभ, मंत्री गजेन्द्र सिंह रहेंगे मौजूद

rk
11 hours ago
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का 25 को शुभारंभ, मंत्री गजेन्द्र सिंह रहेंगे मौजूद

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 का शुभारंभ आगामी 25 मई से प्रदेश भर में किया जाएगा। जिले में इस अभियान की शुरुआत जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मुख्य आतिथ्य में 10वीं आरएसी बटालियन परिसर में किया जाएगा। अभियान के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिला परिषद सीईओ  शैलजा पांडे ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। 

 


 सीईओ शैलजा पांडे ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम की की तैयारी करने और अभियान में कॉलेज, स्काउट-गाइड, अर्धसैनिक बल, पुलिस, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों सहित सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।साथ ही अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से कैप्चर कर पोर्टल पर अपलोड करने हेतु कहा।

 


सीईओ पांडे ने बताया कि अभियान 25 मई से प्रारंभ होकर 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक संचालित होगा। अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा। अभियान में लगभग 23 विभागों की सहभागिता रहेगी। विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को जनमानस तक पहुंचाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपखंड स्तर पर संबंधित उपखंड अधिकारी अभियान के नोडल अधिकारी होंगे। 

 


जल ग्रहण विकास के एसई  महेश कुमार अजाड़ीवाल ने बताया कि सीईओ जिला परिषद के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा फिल्ड विजिट किया गया। साथ ही बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रदर्शनियां, जल संरक्षण विषयक विचार संगोष्ठियां, पीपल पूजन एवं अन्य पौधों का रोपण, गाद निकालना, चारागाहों का चिन्हीकरण, जल रिचार्ज की विधियों का प्रचार-प्रसार, नालों एवं जल स्रोतों की सफाई, सड़क किनारे एवं ओरण/चारागाह क्षेत्रों में वृक्षारोपण, सोख्ता गड्ढों का निर्माण, जल सेवा अभियान, प्रभात फेरी, नो प्लास्टिक डे, बीज बैंक गतिविधियां, घास बुवाई, किसान चौपाल, लघु सिंचाई योजनाओं का प्रचार-प्रसार, पौध वितरण, तालाबों की सफाई तथा "जल गौरव सम्मान" जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 


अभियान में गैर सरकारी संस्थाओं, धर्मगुरुओं, व्यापारियों, पर्यावरणविदों, प्रोफेशनल्स, जनप्रतिनिधियों एवं शैक्षणिक संस्थानों को भी आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्तरों पर विचार संगोष्ठियां आयोजित कर सीएसआर (ष्टस्क्र) सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में राजीविका डीपीएम दिनेश कुमार मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विकास से शक्ति सिंह कच्छावा, बीडीए से अधिशासी अभियंता नरेन्द्र मीणा, जिला परिषद के आईईसी कॉर्डिनेटर गोपाल जोशी, पीएचईडी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: