Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

वल्लभ गार्डन में सीवरेज पानी की समस्या आमजन के लिए नासूर बनी

Bansal
6 hours ago
वल्लभ गार्डन में सीवरेज पानी की समस्या आमजन के लिए नासूर बनी


वल्लभ गार्डन में सीवरेज पानी की समस्या आमजन के लिए नासूर बनी
 बीकानेर। शहर के वार्ड नंबर 08 स्थित वल्लभ गार्डन में सीवरेज पानी की समस्या नासूर बनी हुई है, जिसके समाधान को लेकर आज भाजपा पार्षद डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में मौके पर धरना लगाया गया है। भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि पूरे शहर के गंदा पानी सीवरेज के माध्यम से इस क्षेत्र से होकर गुजरता है, पिछले कुछ समय से सीवरेज लाइन उफान मार रही है, जिसके कारण वल्लभ गार्डन के आबादी क्षेत्र में गंदा पानी एकत्रित हो रहा है, जो फिलहाल वहां के निवासियों के बड़ी समस्या बना हुआ है।
मेड़तिया ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व उन्होंने अधिकारियों का यहां मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत करवाया और समाधान करने का आग्रह किया, लेकिन आज दिनांक तक निगम के अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की। गंदे पानी से बने मिनी सूरसागर के कारण क्षेत्रवासियों को अनेक समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है, यहां तक कि लोगों ने पानी से अपने मकान को बचाने के लिए मिट्टी की पाळ बना डाली, ताकि गंदा पानी उनके घर के अंदर न घुस जाए।
मेड़तिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता की समस्या को लेकर संवेदनशील है, देश के प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान चला रखा है, लेकिन कुछ लोग व अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते वल्लभ गार्डन क्षेत्र के लोग नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर है। मेड़तिया ने कहा कि आज हम इस कीचड़ व गंदगी के बीच धरना लगाकर बैठे है, अगर निगम ने सुनवाई नहीं की तो इस कीचड़ को टैकरों में भरकर निगम आयुक्त कार्यालय के डाल देंगे, ताकि उन्हें पता चले कि गंदगी के बीच किस तरह लोग अपना जीवन काट रहे है। धरने पर पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित अन्य पार्षद भी मौजूद थे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: