वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस की कीमत बढऩे से ट्रक ऑपरेटर्स नाराज दी आंदोलन की चेतावनी
वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस की कीमत बढऩे से ट्रक ऑपरेटर्स नाराज दी आंदोलन की चेतावनी
जयपुर। वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस की कीमत बढऩे से ट्रक ऑपरेटर्स नाराज चल रहे हैं। इसी को लेकर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स दिवाली से पहले आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट कपिल अग्रवाल ने बताया कि विरोध में प्रदेशभर के 50 हजार से ज्यादा ट्रक चक्का जाम कर सकते हैं।
कपिल अग्रवाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में एक जगह से दूसरी जगह माल की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे समय में ङ्करुञ्जष्ठ डिवाइस की कीमतें बढ़ाने से ट्रक ऑपरेटर्स पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई ट्रकों की डिवाइस की वैलिडिटी खत्म होने के कारण वे रास्ते में ही खड़े हैं।
ऑपरेटर्स का कहना है कि जब दूसरे राज्यों में यही डिवाइस 5 से 6 हजार रुपए में मिल रही है, तो राजस्थान में इसके लिए 15 हजार रुपए तक क्यों वसूले जा रहे हैं।
6 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए तक किए रेट
जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन, विश्वकर्मा ट्रांसपोर्टर यूनियन और परचून ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों की जयपुर में हुई बैठक में ङ्करुञ्जष्ठ डिवाइस की कीमतों में बढ़ोतरी, ई-कटौती समेत ट्रांसपोर्ट से जुड़े दूसरे मुद्दों पर चर्चा हुई।
पदाधिकारियों ने बताया कि परिवहन एवं सडक़ सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि ङ्करुञ्जष्ठ डिवाइस की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी से पहले से आर्थिक दबाव झेल रहे ऑपरेटर्स की परेशानी बढ़ेगी। इसका असर माल ढुलाई की दरों पर भी पड़ सकता है, जिससे अंतत: आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
दो दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की तैयारी
बैठक में तीनों संगठनों के पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि अगले दो दिनों में ङ्करुञ्जष्ठ डिवाइस की बढ़ी हुई दरों पर उचित समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर के ट्रांसपोर्टर्स की राज्यस्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। इसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। जरूरत पडऩे पर दिवाली से पहले पूरे राजस्थान में चक्का जाम किया जाएगा।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जयपुर ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सतीश जैन, उपाध्यक्ष कपिल अग्रवाल, परचून ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष रामावतार मोर, विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष जगदीश चौधरी, किशन जांगिड़, हनुमान जी और उपेंद्र मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ