Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में सूना मकान बना चोरों का निशाना, जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ

rk
2 months ago
बीकानेर में सूना मकान बना चोरों का निशाना, जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ
बीकानेर में सूना मकान बना चोरों का निशाना, जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ
 
बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए सेंधमारी कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना एफसीआई गोदाम के पीछे भादू मार्केट क्षेत्र की बताई जा रही है, जो 18-19 अप्रैल की रात को अंजाम दी गई। मिली जानकारी के अनुसार परिवादिया धापूदेवी पत्नी ओमप्रकाश खुड़िया अपने परिवार सहित गजनेर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थी। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
 
चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, अन्य कीमती सामान और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना का पता तब चला जब परिवार वापस लौटा और घर के ताले टूटे हुए मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल सतीश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: