Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

दुनिया: जारी है तनाव, अमेरिका बोला- हम अपना हित देखेंगे इजराइल को पसंद आए या ना आएं, पढ़ें खबर

rk
1 month ago
दुनिया: जारी है तनाव, अमेरिका बोला- हम अपना हित देखेंगे इजराइल को पसंद आए या ना आएं, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी उप राष्ट्रपति का बड़ा बयान सामने आया है। जिसके बाद अंदेशा लगाया जा रहा  है कि अमेरिका-इजराइल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच होने वाला समझौता अमेरिकी जनता के लिए बड़ी जीत होगी, चाहे इजराइल को यह पसंद आए या नहीं। वेंस ने दोहराया कि इस मामले में अमेरिका अपना हित सबसे पहले रखेगा, चाहे इजराइल इस समझौते का समर्थन करे या नहीं।

 


फॉक्स न्यूज से बातचीत में वेंस ने कहा कि अमेरिका और इजराइल कई मुद्दों पर साथ हैं, लेकिन हर मामले में दोनों की राय एक जैसी नहीं होती। उन्होंने कहा कि अमेरिका का सबसे बड़ा मकसद यह है कि ईरान परमाणु हथियार न बना सके।

 


वेंस ने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रम्प की लीडरशिप में ऐसा समझौता तैयार किया जा रहा है जो 2015 में बराक ओबामा के समय हुए समझौते से ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी बात पर सिर्फ भरोसा नहीं करेगा, बल्कि हर दावे की जांच करेगा।ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने इजराइली पीएम नेतन्याहू से फोन पर बातचीत के दौरान संघर्ष जल्द खत्म करने को कहा। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने नेतन्याहू से कहा, जो आपको सही लगे वह करें, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप जितनी जल्दी हो सके इसे रोक दें। 

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: