Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बड़ी खबर: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर, इतने दिनों तक हमले रोकने को तैयार ट्रंप

rk
1 month ago
बड़ी खबर: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर, इतने दिनों तक हमले रोकने को तैयार ट्रंप

बड़ी खबर: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर, इतने दिनों तक हमले रोकने को तैयार ट्रंप

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अचानक रुख बदलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने का ऐलान कर दिया है, जिससे कूटनीति के लिए संभावित रास्ता खुलता नजर आ रहा है. सीजफायर पर अमेरिका और ईरान दोनों सहमत हुए हैं, साथ ही इजरायल भी हमले रोकने पर राजी हुआ है. ये सीजफायर फिलहाल दो हफ्ते के लिए लागू होगा. आगे की बातचीत पाकिस्तान में होगी. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “मैं दो हफ्तों के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं,” और इसे व्यापक युद्धविराम की दिशा में एक कदम बताया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के बाद लिया गया, जिन्होंने प्रस्तावित हमलों को टालने की अपील की थी. ट्रंप ने यह भी साफ किया कि यह रोक सशर्त है, ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलना होगा, जिसे उन्होंने तनाव कम करने के लिए जरूरी कदम बताया. उन्होंने लिखा, “यह एक दोतरफा युद्धविराम होगा,” यानी इन दो हफ्तों की अवधि में दोनों पक्षों से पीछे हटने की उम्मीद की जा रही है. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि सैन्य लक्ष्य पहले ही हासिल किए जा चुके हैं और तेहरान के साथ बातचीत निर्णायक मोड़ के करीब है. ट्रंप ने कहा, “हम अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर चुके हैं, बल्कि उन्हें पार भी कर चुके हैं, और दीर्घकालिक शांति को लेकर एक ठोस समझौते की दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं.” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वॉशिंगटन को ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, जिसे उन्होंने बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार बताया. ट्रंप के मुताबिक, ज्यादातर अहम मुद्दों पर पहले ही सहमति बन चुकी है.

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: