बीडीए की कार्यवाही को लेकर बवाल, अधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप
बीडीए की कार्यवाही को लेकर बवाल, अधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप
बीकानेर। बीडीए ने रविवार को सुबह बड़ी कार्यवाही करते हुए जेलवेल स्थित सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर निर्माण करवा रहे थे। लेकिन बीडीए ने जेसीबी से अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार रामतरन सोनी ने बताया कि उनके पास निर्माण कार्य करवाने के आदेश है लेकिन बीडीए के अधिकारियों ने रविवार सुबह अचानक जेसीबी मशीन व पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे और बिना कागज देखे ही हमारे निर्माण कार्य को तोड़ डाला है। जिसकी भरपाई बीडीए को भरने पड़ेगी।इसके साथ ही
बीडीए उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे ने बताया कि शहर में जहां-जहां अवैध निर्माण हो रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर तोड़ा जाएगा।साथ ही पांडे ने कहा कि बीडीए चेयरमैन निशान्त जैन और आयुक्त स्नेहल धायगुड़े के नेतृत्व में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण और अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ