इस गांव में कथित फर्जी मतदान को लेकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस गांव में कथित फर्जी मतदान को लेकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बीकानेर। जिले के बज्जू क्षेत्र की भूरासर ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान कथित फर्जी मतदान को लेकर विवाद हो गया। फर्जी वोट डालने के आरोपों के बाद मतदान केंद्र पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, मतदान के दौरान फर्जी मतदान के आरोप लगाए जाने के बाद मौके पर विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल फर्जी मतदान के आरोपों और पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ