Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: इस रूट पर रोडवेज बस शुरू होते ही हंगामा, निजी बस संचालकों ने लगाया जाम, पुलिस पहुंची मौके पर

Bansal sadi
4 months ago
बीकानेर: इस रूट पर रोडवेज बस शुरू होते ही हंगामा, निजी बस संचालकों ने लगाया जाम, पुलिस पहुंची मौके पर

 बीकानेर: इस रूट पर रोडवेज बस शुरू होते ही हंगामा, निजी बस संचालकों ने लगाया जाम, पुलिस पहुंची मौके पर

बीकानेर। खाजूवाला-बीकानेर रूट पर बुधवार को राजस्थान रोडवेज की दो नई बसों का संचालन शुरू होते ही विवाद हो गया। दोपहर 1.20 बजे पहली बस रवाना होने से पहले ही प्राइवेट बस संचालकों ने राजीव सर्किल पर अपनी बसें अड़ाकर रोडवेज का रास्ता रोक दिया। विवाद इतना बढ़ा कि  स्वागत कार्यक्रम से पहले ही हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे एएसआई मांगीलाल गोदारा, सुभाष चंद्र और मोनूसिंह मीणा ने पुलिस जाब्ते के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस को देखते ही एक निजी बस संचालक अपनी बस लेकर भाग निकला, जिसके बाद रोडवेज को गंतव्य के लिए रवाना किया।

निजी बस ऑपरेटरों का दावा था कि रोडवेज के पास इस रूट के वैध दस्तावेज नहीं हैं। हालांकि, रोडवेज प्रबंधन ने इसे निजी बस संचालकों की दादागिरी करार दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खाजूवाला से बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर रूट पर रोजाना दो दर्जन से अधिक निजी बसें बिना परमिट के दौड़ रही हैं, जिससे रोडवेज को आर्थिक नुकसान हो रहा है। परिवहन विभाग की उदासीनता के चलते ये बसें वाया पूगल-आरडी 682 होकर सीधे बीकानेर पहुंच रही हैं। ग्रामीणों ने इन अवैध बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: