जंतर-मंतर पर फिर हुआ बवाल, पत्थरबाजी और आंसू गैस के गोले चले, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। दिल्ली में बीते करीब एक महीने से पेपर लीक के खिलाफ आंदेालन जारी है। बीते तीन दिनों में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दो बार लाठीचार्ज और आंसुगैस के गोले छोड़े जा चुके हैं। 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन और झड़प के बाद 22 जुलाई की रात को एक बार फिर प्रदर्शनकारी ओर पुलिस में झड़प हो गयी।
जंतर-मंतर से कुछ ही दूरी पर यह झड़प हुई। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की ओर बोतलें फैंकी। जिसके बाद पुलिस की और से भी जवाब दिया गया। पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोडऩे का दावा किया जा रहा है । घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें कुछ लोगों के हाथ में भी लाठी दिख रही है। वो पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं। इससे पहले 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान झड़प हुई थी।
प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे। उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया था। वहीं दूसरी और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि हमने सीजेपी के लोगों की बात सुनी है और हमने कहा कि हम चर्चा को तैयार है। जब कहेंगे हम चर्चा करेंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ