बीकानेर नगर निगम में हंगामा: पार्षदों के प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों के कक्ष के आगे डाला कचरा, आक्रोशित पार्षद बोले- जनता हमारे कपड़े फाड़ रहे, देखें वीडियो
खुलासा न्यूज,बीकानेर। निगम में बवाल और हंगामा जारी है। सफाई व्यवस्था को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच आज पार्षदों और प्रतिनिधियों ने निगम अधिकारियों के कक्ष के आगे कचरा डाल दिया। वार्ड 28 से निर्दलीय पार्षद लक्ष्मीदेवी के प्रतिनिधि हेमंत कातेल ने निगम उपायुक्त से चर्चा की और कहा कि हम खुद सफाई कर रहे है लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जिसके बाद आक्रोशित पार्षदों के प्रतिनिधियों हेमंत कातेला, कमल साध सहित अन्य पार्षदों ने निगम में आयुक्त और उपायुक्त के कक्ष के बाहर कचरा डाल दिया। जिसके चलते एकबारगी अफरा तफरी मच गयी। निगम में अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद निगम में बदबू फैल गयी।
कचरा अधिकारियों के कक्ष के बाहर बिखरा हुआ दिखाई दिया। कमल साध ने कहा कि पुरे वार्ड में कचरा ही कचरा पड़ा है। पब्लिक हमारे कपड़े फाड़ रही है। हम जहां से जीतकर आए है वहां के लोगों को क्या चेहरा दिखाए। वार्ड 28 के पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला ने कहा कि हम परेशान है ओर रात-रातभर खुद कचरा उठा रहे है और खुद सफाई व्यवस्था में जुटे है लेकिन इसके बावजूद भी अगर हमारी सुनवाई नहीं होगी तो हम धरना लगाकर बैठेंगे। निगम उपायुक्त दमयंती ने कहा कि सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है अगर कुछ कमियां है तो उसे सुधारने के लिए हम मिलकर व्यवस्था बनाएंगे और इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सम्बंधित फर्म को नोटिस दिया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ