Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: इस जगह पीछा कर रही पुलिस को देख स्प्रिट से भरा ड्रम फेंककर भागा चालक

Solar 2
1 month ago
बीकानेर: इस जगह पीछा कर रही पुलिस को देख स्प्रिट से भरा ड्रम फेंककर भागा चालक

बीकानेर: इस जगह पीछा कर रही पुलिस को देख स्प्रिट से भरा ड्रम फेंककर भागा चालक 

Solar 4

बीकानेर। महाजन पुलिस ने जैतपुर रोही क्षेत्र में अवैध स्प्रिट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पीछा करने के दौरान एक वाहन चालक द्वारा फेंका गया 180 लीटर स्प्रिट से भरा ड्रम जब्त किया। चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। महाजन थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने बताया कि पुलिस को एक संदिग्ध वाहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसकी निगरानी की गई और पीछा शुरू किया गया। पुलिस को अपने पीछे आता देख चालक ने वाहन से 180 लीटर स्प्रिट से भरा ड्रम सड़क पर फेंक दिया।

चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल मौके से स्प्रिट को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई एसआई अनोपसिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस अब फरार वाहन चालक की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। महाजन थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: