Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

65 वर्ष पूर्ण होने पर बीकानेर जिला उद्योग संघ नौकरी करने का नहीं नौकरी देने का वक्त के सिद्धांत पर करेगा काम

6 hours ago
65 वर्ष पूर्ण होने पर बीकानेर जिला उद्योग संघ नौकरी करने का नहीं नौकरी देने का वक्त के सिद्धांत पर करेगा काम

65 वर्ष पूर्ण होने पर बीकानेर जिला उद्योग संघ नौकरी करने का नहीं नौकरी देने का वक्त के सिद्धांत पर करेगा काम    

बीकानेर जिला उद्योग संघ औद्योगिक क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने 65वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ सदेव औद्योगिक व व्यापारिक हितों के लिए अपना सर्वस्व प्रदान करता आया है और बीकानेर जिला उद्योग संघ से बीकानेर जिले के सभी बड़े औद्योगिक घराने जुड़े हुए हैं और आज बीकानेर जिला उद्योग संघ औद्योगिक, व्यापारिक हितों के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान बना पाया है | अपने 65वें वर्ष के पावन अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ उद्योग संघ के इतिहास को अपने अंदर समेटी स्मारिका का प्रकाशन करवाएगा साथ ही बीकानेर के उद्योग के क्षेत्र के मार्गदर्शक वरिष्ठ उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा | उद्योग एवं व्यापार को बढावा देने के उद्देश्य से विभिन्न राजकीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यशालाओं का आयोजन करवाया जाएगा | बीकानेर के नए उद्यमियों को नोकरी करने का नहीं नौकरी देने का वक्त की तर्ज पर अपना उद्यम लगाने हेतु विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया जाएगा ताकि बीकानेर का युवा अपना उद्यम स्थापित करते हुए स्वावलंबी बन सके | बीकानेर जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों के साथ समन्वय बनाते हुए रोजगार की संभावनाओं को विकसित किया जाएगा ताकि बीकानेर में बेरोजगारी के कारण फ़ैल रहे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके | इस अवसर पर वरिष्ठ उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा, फोर्टी संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी, अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, श्यामसुन्दर सोनी, वीरेंद्र किराडू, जगमोहन मोदी, सुरेन्द्र बांठिया, अशोक गहलोत, पारस डागा, शिवरतन पुरोहित, किशनलाल बोथरा, बलवंत डोगरा, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, विजय चांडक, राजीव शर्मा, भंवरलाल चांडक, रोहन चावला, मोहित करनानी, किशन मूंधडा, मनीष तापडिया, पीयूष सिंघवी, मनीष नाहटा, विपिन मुसरफ, पिंटू राठी, अरविन्द चौधरी आदि उपस्थित हुए |

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: