Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अज्ञात चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, रुपये व कीमती मोबाइलों को किया पार

Bansal sadi
1 month ago
अज्ञात चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, रुपये व कीमती मोबाइलों को किया पार


अज्ञात चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, रुपये व कीमती मोबाइलों को किया पार
 बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी खारा निवासी 24 वर्षीय रमेश बोराणा पुत्र भंवरलाल कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 31 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनकी दुकान का ताला तोडक़र अंदर घुस गए। चोर दुकान से वीवो कंपनी के 5, माइक्रोमैक्स के 4, ब्लैकजोन के 3, नोकिया के 2 और जियो का 1 नया मोबाइल सहित कुल 15 नए मोबाइल चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर 13 नए चार्जर, 17 ब्लूटूथ ईयरबड्स, 4 ब्लूटूथ स्पीकर, 4 मोबाइल बोर्ड तथा ग्राहकों के रिपेयर के लिए आए 10 मोबाइल भी साथ ले गए। वारदात के दौरान चोर  दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई और डोंगल को भी क्षतिग्रस्त कर गए, ताकि पहचान नहीं हो सके। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: