अज्ञात चोरों ने घर के बनाया निशाना, लाखों रुपये की कीमत के सोने -चांदी नगदी को किया पार
अज्ञात चोरों ने घर के बनाया निशाना, लाखों रुपये की कीमत के सोने -चांदी नगदी को किया पार
कोलायत। कोलायत थाना क्षेत्र के मढ़ गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना 13 सितंबर की रात करीब 12 बजे से 2:50 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। परिवादी प्रहलाद दास पुत्र गोरधन दास साध ने रिपोर्ट दी कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गया। चोर घर से दो भाजूबन्द, एक रखड़ी व रखड़ी की सोने की लड़, दो जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का गले का डोरा और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ले गया। इसके अलावा चोर छह जोड़ी चांदी की पायल, गले में पहनी जाने वाली सोने की मूर्ति, एक चांदी का नकलिश, चांदी के करीब 20-25 सिक्के, 4-5 चांदी की अंगूठियां तथा 22 हजार रुपए की नकदी सहित अन्य सामान भी चोरी कर ले गया। घटना के बाद घर में हडक़ंप मच गया। परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश और चोरी हुए सामान के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी जयसिंह द्वारा की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ