Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोडक़र नगदी व अन्य सामान को किया पार

Bansal sadi
2 weeks ago
अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोडक़र नगदी व अन्य सामान को किया पार


अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोडक़र नगदी व अन्य सामान को किया पार
 बीकानेर। नापासर कस्बे में अज्ञात चोर ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पहले मिठाई की दुकान में घुसा और उसके बाद पास स्थित सब्जी एवं फ्रूट्स की दुकान का ताला तोडक़र हजारों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नारसिंहसर बास निवासी ललित गहलोत और श्रीराम मिष्ठान भंडार में मुनीम गजेंद्र सिंह ने संयुक्त रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 28 जुलाई की रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर सबसे पहले श्रीराम मिष्ठान भंडार पहुंचा। वहां शटर का ताला तोडक़र दुकान में प्रवेश किया और गल्ले में रखे 12 हजार रुपये नकद तथा कुछ मिठाई के डिब्बे चोरी कर लिए।
इसके बाद आरोपी पास ही स्थित बालाजी जनरल स्टोर के सामने सब्जी एवं फ्रूट्स की दुकान पर पहुंचा। यहां भी उसने ताला तोडक़र दुकान में प्रवेश किया और गल्ले में रखे 27 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। इस तरह चोर एक ही रात में दोनों दुकानों से करीब 39 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गया।
सुबह दुकानदार जब अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले और चोरी का पता चला। जांच करने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक अज्ञात व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर नापासर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। परिवादियों की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल लिखमदास को सौंपी गई है।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर चोरी गई नकदी और सामान बरामद किया जा सके।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: