अज्ञात चोरों ने सरकारी स्कूल में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
अज्ञात चोरों ने सरकारी स्कूल में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
देशनोक। देशनोक थाना क्षेत्र के पलाना गांव स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विद्यालय की ओर से दी गई रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सूरज विहार कॉलोनी, सुजानदेसर निवासी दिनेश कुमार सुथार ने रिपोर्ट दी कि पलाना स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में रखा विभिन्न प्रकार का सामान अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर लिया गया। चोरी हुए सामान में स्पोट्र्स सामग्री, पोशाहार तथा विज्ञान एवं गणित की किट शामिल बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ चोरी की वारदात से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रविशंकर को सौंपी गई है। पुलिस जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा करने के प्रयास में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ