अज्ञात व्यक्ति ने गलत पहचान बताकर फोन-पे से रूपये किये पार
महाजन। महाजन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त राकेश पुत्र मनीराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि 11 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 से 4 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने गलत पहचान बताकर उसके साथ साइबर फ्रॉड किया।
रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने साइबर ठगी के जरिए पीडि़त के फोनपे से छलपूर्वक 1 लाख रुपए की राशि प्राप्त कर ली। घटना का पता चलने के बाद पीडि़त ने महाजन थाने में शिकायत दर्ज करवाई और अज्ञात आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस साइबर ठगी से जुड़े लेन-देन और आरोपी की पहचान के संबंध में जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ